
RR vs GT Live Streaming: आईपीएल 2024 का 24वां मैच आज बुधवार 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच खेले हैं और चारों जीतकर 8 अंक के साथ पॉइट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अब तक 5 मैच खेले और सिर्फ मैच जीते हैं। पॉइट्स टेबल में गुजरात सिर्फ चार अंक के साथ 7वें स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले जानते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां फ्री देख सकते हैं?
RR vs GT 24th Match कब शुरू होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 24वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले 7.00 बजे मैच का टॉस होगा।
RR vs GT मैच कहां खेला जाएगा?
RR vs GT मैच आज 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
RR vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
RR vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर हिंदी के साथ ही विभिन्न भाषाओं कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप एकदम मुफ्त देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : RIP पाकिस्तान घरेलू क्रिकेट... पाक की टी20 टीम के ऐलान के बाद मचा घमासान
RR vs GT मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
RR vs GT मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2024 से संबंधित अपडेट न्यूज पढ़ने के लिए आप patrika.com पर भी आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाजों ने रचा इतिहास
Published on:
10 Apr 2024 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
