ठाकुर ने अभिषेक को आईपीएल मैचों में तीन बार आउट किया है, जबकि इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट उनके खिलाफ 106 का रहा है। ठाकुर एसआरएच के फिनिशर हेनरिक क्लासेन को भी पांच टी20 पारियों में दो बार आउट कर चुके हैं। ईशान किशन ने इस सीजन की शुरुआत विस्फोटक शतक के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। किशन का यह निराशाजनक फॉर्म इस मैच में भी जारी रह सकता है, क्योंकि एलएसजी के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई उन्हें सात आईपीएल पारियों में चार बार आउट कर चुके हैं।