
IPL 2025 Mega Auction Live Streaming: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का इंतजार अब खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन आज रविवार 24 नवंबर से साउदी अरब के जेद्दा में होने आज रहा है। इस बार ये ऑक्शन एक नहीं, बल्कि दो दिन चलेगा। मेगा ऑक्शन में आपके फेवरेट खिलाड़ियों की बिक्री होगी। ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और एलएसजी के कप्तान केएल राहुल जैसे कई स्टार खिलाड़ी इस बार आर्कषण का प्रमुख केंद्र होंगे। आइये आपको आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर दो दिन साउदी अरब के जेद्दा में होगा।
आईपीए 2025 मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जिसके रात 10.30 बजे तक चलने की संभावना है।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का लुत्फ भारत जियोसिनेमा ऐप पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का टीवी पर लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
Updated on:
24 Nov 2024 07:55 am
Published on:
24 Nov 2024 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
