IPL 2025 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के लीग चरण मुकाबलों के बाद अब वह रोमांचक दौर आने वाला है, जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जी हां! लीग चरण के 70वें यानी आखिरी मुकाबले के बाद अब क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की तस्वीर साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 8 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज कर क्वालीफायर 1 में जगह बनाई है। वहीं, उससे पहले पंजाब किंग्स की टीम भी क्वालीफायर 1 का टिकट हासिल कर चुकी है। जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम क्वालीफायर 1 में जगह बनाने से चूक गई हैं।