
IPL 2025 में पहुंचने वाली 3 टीमें (फोटो क्रेडिट-IPL)
IPL 2025 DC vs DT Score and Highlights: आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में रोमांचक की सारी सिमाएं पार हो गईं। पहले 60वें मुकाबले में दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 5 साल बाद शतक लगाया। यह उनका 5वां आईपीएल शतक था। पिच धीमी थी तो लगा कि जो दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है, वो मुश्किल होगा। लेकिन गुजरात टाइटंस के ओपनर्स ने ऐसा खेल दिखाया कि दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में सीजन के 5वें मुकाबले में चौथी हार झेलनी पड़ी। इस जीतन के साथ गुजरात टाइटंस ने तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया ही, साथ ही पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अंतिम 4 में जगह पक्की कर ली। चलिए जानते हैं कि यह कैसे हुआ?
अब प्लेऑफ से पहले सबसे बड़ी लड़ाई दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। दिल्ली के 13 और मुंबई के 14 अंक हैं। दोनों ने 12 -12 मैच खेले हैं और 5-5 गंवाए हैं। दिल्ली का न सिर्फ एक अंक कम है बल्कि नेट रनरेट भी मुंबई से खराब है। ऐसे में अगर दिल्ली को अंतिम 4 में जगह बनानी है तो उन्हें मुंबई और पंजाब को हराया होगा। मुंबई को भी दिल्ली और पंजाब से खेलना है। मतलब दोनों टीमों के पास एक जैसा मौका और सिचुएशन है। जो टीम यहां से बेहतर खेलेगी, वहीं प्लेऑफ में जाएगी।
Updated on:
19 May 2025 12:29 am
Published on:
19 May 2025 12:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
