आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा 8 अवॉर्ड और दिए जाते हैं, जिनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, पावर प्लेयर ऑफ द सीजन, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, गेम चेंजर ऑफ द सीजन शामिल हैं। इनमें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन को 20 लाख रुपये और अन्य सभी को 10-10 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाती है।