
PBKS vs SRH मैच में हुई छक्कों की बरसात (Photo - IPL)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 17वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है।
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए।
ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली। टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था।
यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की।
प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। पीबीकेएस ने 117 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से नेहल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।
नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद शशांक सिंह (नाबाद 16) ने कप्तान का साथ देते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिलाई। श्रेयस 33 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट प्राप्त किया।
Published on:
11 Apr 2026 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
