31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs GT: पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल, यहां दूसरी पारी में बैटिंग का मतलब मैच हारना

Ahmedabad Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच नंबर 6 की सतह मिक्स मिट्टी से तैयार की गई है, जहां गेंदबाजों को दूसरी पारी में काफी मदद मिलती है। यहां आईपीएल 2025 और टी20 वर्ल्डकप 2026 का फाइनल खेला जा चुका है।

2 min read
Google source verification
ahmedabad pitch ipl 2026 final rcb vs gt

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (फोटो- ANI)

IPL 2026 RCB vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। इसी पिच पर आईपीएल 2025 का भी खिताबी मुकाबला खेला गया था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी खिताबी मुकाबला खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। दोनों मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

लक्ष्य हासिल करना होगा मुश्किल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम धराशायी हो गई थी। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन पंजाब किंग्स लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 184 रन ही बना पाई थी।

इससे पता चलता है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जितनी भी पिचें हैं, उनमें से सबसे कम स्कोर पहली पारी में इसी पिच पर बनते हैं। 2025 से अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 199 रन रहा है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां 16 मुकाबले जीते हैं, वहीं सिर्फ 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पहले बैटिंग करना चाहेंगी टीमें

अगर इस मैदान पर इस सीजन के रिकॉर्ड की बात की जाए, तो कोई भी टीम यहां अब तक 200 के ऊपर के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी, ताकि लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरने वाली टीम पर दबाव बनाया जा सके।

फाइनल में हो सकती है कांटे की टक्कर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर यह है कि यही वह पिच है जहां उन्होंने पहली बार खिताब जीता था और अब उसी पिच पर उन्हें दोबारा फाइनल खेलने का मौका मिल रहा है। पिच मिक्स मिट्टी से बनी है, जहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। मतलब ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को नहीं मिल सकता है। ऐसे में जिस तरीके से दोनों टीमें खेली हैं और दोनों टीमों में बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज मौजूद हैं, उसे देखते हुए एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है और एक बार फिर फाइनल रोमांचक हो सकता है।