
गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह वही टीम है, जिसे 2022 के खिताबी मुकाबले में हराकर टाइटंस पहली बार चैंपियन बनी थी। अब इसी टीम के खिलाफ जीत हासिल कर वह सीजन में खाता खोलना चाहेगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक ऐसा बल्लेबाज है, जो हर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ देता है। उसने अब तक आईपीएल की 9 पारियों में ही 29 छक्के जड़ दिए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या गुजरात टाइटंस के पास वो गेंदबाज हैं, जो वैभव सूर्यवंशी को रोक सकते हैं।
आपको बता दें कि यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टाइटंस के पास खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है, जिसमें मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और कगिसो रबाडा जैसे तेज रफ्तार गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, स्पिन विभाग में राहुल तेवतिया, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर जैसे फनकार मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाज को बांधने की काबिलियत रखते हैं।
अब तक सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स के नेट्स में वह रवींद्र जडेजा के सामने कई बार जूझते दिखे हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सूर्यवंशी के सामने स्पिन आक्रमण लगा सकते हैं। टाइटंस के पास राशिद खान और राहुल तेवतिया जैसे स्पिनर हैं, जो पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़ और निशांत सिंधु।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, केना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।
Published on:
04 Apr 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
