
IPL MI vs GT (Photo: IPL/BCCI)
Matthew Hayden, Gujarat Titans, batting coach, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हालांकि अभी पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टूर्नामेंट 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा। इससे पहले 2022 की चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) ने एक बड़ा दाव खेला है।
गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बतौर बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। मैथ्यू हेडन इससे पहले पाकिस्तानी टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान वे पाक टीम के कोच और मेंटर थे। हेडन से पहले गुजरात के लिए यह ज़िम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू वेड संभाल रहे थे।
मैथ्यू हेडन को टीम से जोड़ने के बाद गुजरात के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा, "मैथ्यू हेडन की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक अहम पड़ाव पर हुई है। एक फ्रेंचाइजी के तौर हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सबसे ऊंचे स्तर पर उनका अनुभव, और उभरती हुई प्रतिभा को मार्गदर्शन करने की उनकी काबिलियत, आने वाले सीजन में हमारे बल्लेबाजों के काम आएगी।"
मैथ्यू हेडन ने आईपीएल के पहले तीन सीजन खेले हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए 32 पारियों में 36.90 की औसत से 1,107 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.51 का रहा है। हेडन मे आईपीएल में 8 अर्धशतक लगाए हैं और 93 रन का बेस्ट स्कोर बनाया था।
Updated on:
12 Mar 2026 01:59 pm
Published on:
10 Mar 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
