19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेसर हटाने के लिए अंजिक्य रहाणे ने लिया ये फैसला, RR की प्लेइंग 11 में लौट आए शिमरन हेटमायर

KKR vs RR Playing 11: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 KKR vs RR

केकेआर बनाम आरआर (फोटो- IANS)

IPL 2026, KKR vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स आज अपने घर में राजस्थान रॉयल्स का सामना कर रही है। कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। केकेआर की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो RR की टीम में शिमरन हेटमायर की वापसी हो गई है और साथ में बृजेश भी लौट आए हैं।

टॉस जीतकर आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। विकेट काफी सूखा लग रहा है। कल घास काट दी गई थी। पहली पारी में गेंद टर्न ले सकती है और बाद में भी ऐसा ही रह सकता है। इसलिए शुरू में ही माहौल बना लेते हैं। हमारा फोकस बेहतर करने पर है। पिछला मैच सीखने का फेज था। हमें इसे गेम में भी ले जाना होगा। हेटमायर और ब्रिजेश वापस आ गए हैं, वे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह लेंगे।"

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाजों पर कोई दबाव न हो। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मैं टॉस हारकर खुश हूं। हम पहले जीते हैं। हम भविष्य के बारे में नहीं कह सकते, बस नियंत्रण करने लायक चीजों पर फोकस करेंगे। हमारी तैयारी शानदार और अच्छी रही है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर RR

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैच को जीतकर टीम के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है। केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। केकेआर शुरुआती 6 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई।