10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकुल चौधरी को लेकर अर्जुन तेंदुलकर ने दिया था यह बयान, KKR के खिलाफ मैच जिताऊ पारी के बाद वायरल हुआ VIDEO

Mukul Choudhary IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा सितारे मुकुल चौधरी ने ईडन गार्डन्स में केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली। अर्जुन तेंदुलकर की वो भविष्यवाणी जो अब सच साबित हो रही है और क्यों कोच जस्टिन लैंगर ने उनकी तुलना कोहली और धोनी से की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 10, 2026

Mukul Choudhary LSG batting , Arjun Tendulkar on Mukul Choudhary , LSG vs KKR IPL 2026 highlights , Mukul Choudhary 360 degree shots , Justin Langer on Mukul Choudhary , IPL 2026 match 16 news Hindi

अर्जुन तेंदुलकर एक पॉडकास्ट के दौरान मुकुल चौधरी की बैटिंग की तारीफ करते हुए (Photo - IANS and Screengrab)

LSG vs KKR, Arjun Tendulkar on Mukul Choudhary Batting: ईडन गार्डन्स के मैदान पर जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 182 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो एक समय हार तय लग रही थी। लेकिन तभी मैदान पर आए विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी। मुकुल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद पर LSG को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक यादगार जीत दिला दी। वैसे तो दुनिया के लिए मुकुल का यह प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को इस बात का अंदाज़ा पहले से ही था। अर्जुन ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुकुल की काबिलियत के बारे में सबको आगाह कर दिया था।

अर्जुन तेंदुलकर ने कहा था कि…

शुभंकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि वह मुकुल की 360-डिग्री हिटिंग देखकर दंग रह गए थे। अर्जुन ने कहा था, 'मुकुल चौधरी कमाल के छक्के मारते हैं। मैंने प्रैक्टिस मैच में उनकी बल्लेबाजी देखी और मैं वाकई हैरान रह गया। वो मैदान के हर कोने में शॉट मारते हैं, चाहे वो स्क्वायर लेग हो, पॉइंट हो या गेंदबाज के सिर के ऊपर से। इस सीजन मुकुल पर सबकी नजरें होनी चाहिए।'

मुकुल ने बढ़ाया मैच का रोमांच

LSG को आखिरी 4 ओवरों में जीत के लिए 54 रन चाहिए थे। सामने कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी जैसे तेज गेंदबाज थे, लेकिन मुकुल ने किसी की एक न चलने दी और मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश कर दी।

दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब आप किसी खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं, तो वो ऐसा ही चमत्कार करता है। मुकुल ने आज दिखा दिया कि उनका इरादा कितना मजबूत है।' वहीं कोच जस्टिन लैंगर ने तो मुकुल की तुलना दिग्गजों से कर दी। उन्होंने कहा, 'मुकुल विकेटों के बीच विराट कोहली की तरह दौड़ते हैं और मैच को एमएस धोनी की तरह फिनिश करते हैं। उनकी खेल की समझ ऐसी है जैसे उन्होंने 300 मैच खेल लिए हों।'