20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं एक ऑफ स्पिनर हूं, लेकिन जड्डू ऐसा नहीं कर पायेगा’, रवींद्र जडेजा का सही इस्तेमाल न करने पर पराग से नाखुश है ये दिग्गज

Riyan Parag over Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का रविंद्र जडेजा पर भरोसा न जताना,उन्ही पर भारी पड़ गया। जानिए क्यों अश्विन ने पराग को लताड़ा और जडेजा को गेंदबाजी न देने के पीछे की पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 20, 2026

Riyan Parag and Ravindra Jadeja, Ravichandran Ashwin, RR vs KKR, Rajasthan Royals, IPL 2026, Cricket News Hindi, Rinku Singh.

रविंद्र जडेजा और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Photo - IANS)

IPL 2026, R Ashwin on Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए इस सीजन की शुरुआत तो धमाकेदार रही थी, लेकिन अब लगातार दूसरी हार ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रियान पराग के एक फैसले पर बवाल मच गया है। दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने पराग को आड़े हाथों लिया है कि उन्होंने मैच के सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा पर भरोसा क्यों नहीं दिखाया।

बवाल की ये थी वजह

ईडन गार्डन्स में RR ने 156 रनों का बचाव करते हुए KKR की हालत खराब कर दी थी। एक वक्त पर कोलकाता के 81 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। रवींद्र जडेजा कहर बरपा रहे थे, उन्होंने अपने 3 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट लिए थे। लेकिन जब मैच खत्म करने की बारी आई, तो पराग ने जडेजा को उनका कोटा पूरा करने ही नहीं दिया। क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज (रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय) थे। बस इसी डेटा और मैचअप के चक्कर में पराग ने जडेजा को हटाकर खुद गेंदबाजी की और डेथ ओवर्स में बृजेश शर्मा को ले आए। नतीजा ये हुआ कि रिंकू सिंह ने मैच छीन लिया। जब जड्डू इतने सही साबित हो ही रहे थे तो उन्हें उनका स्पेल पूरा क्यों नहीं करने दिया?

'ये कप्तानी नहीं, भरोसे की कमी है'

जडेजा के पुराने साथी अश्विन इस फैसले से आगबबूला दिखे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, आपके पास एक वर्ल्ड क्लास लेफ्ट-आर्म स्पिनर है। उसने 3 ओवर में सिर्फ 8-9 रन दिए हैं। लेकिन आपने सोचा, 'मैं ऑफ-स्पिनर हूं तो इन दो लेफ्ट-हैंडर्स पर दबाव बना लूंगा, पर जड्डू नहीं कर पाएगा।' ये कैसी सोच है? भले ही जड्डू को छक्के पड़ जाते, लेकिन उन्हें ओवर न देना दिखाता है कि आपको अपनी बॉलिंग यूनिट पर भरोसा ही नहीं है।' अश्विन ने याद दिलाया कि रिंकू सिंह जडेजा की गेंदों पर ही संघर्ष कर रहे थे और उनका कैच भी छूटा था।

छिना 'मैन ऑफ द मैच' बनने का मौका

अश्विन का मानना है कि इस एक गलत फैसले ने न सिर्फ मैच हराया, बल्कि जडेजा का कॉन्फिडेंस भी कम किया होगा। अगर जडेजा वो ओवर डालते और रिंकू का विकेट ले लेते, तो वो 'मैन ऑफ द मैच' होते। इससे राजस्थान की टीम और भी मजबूत दिखाई देती। फिलहाल, इस हार के बाद राजस्थान को अपनी प्लानिंग पर फिर से विचार करना होगा।