
आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान परेशानी में नजर आए रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)
Rohit Sharma and Mitchell Santner injury update: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत बहुत खराब है। पांच मैचों में से चार हारने के बाद वह पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानि 10वें पायदान पर है। इतना ही हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह अपने सबसे अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा को भी गंवा बैठी। जब एक घरेलू मैच में उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा था, जिसके बाद वे पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए और मिचेल सैंटनर को भी बाहर बैठना पड़ा था। आज 20 अप्रैल को एमआई का सामना जीटी से होगा। इससे पहले टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा और और सैंटनर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।
आज रात जब मुंबई का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से होगा, तो उनकी कोशिश अपनी लगातार हार के सिलसिले को रोकने की होगी। बता दें कि एमआई ने जीटी को उसके घरेलू मैदान पर कभी नहीं हराया है। इस बार अपने अभियान का आगाज का जीत से करने वाली एमआई पिछले चार मैच हार चुकी है। ऐसे में आज वह जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
जीटी बनाम एमआई मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए म्हाम्ब्रे ने रोहित और सैंटनर की चोट के बारे में कुछ अहम बातें बताईं। म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित और सैंटनर, जो अस्वस्थ चल रहे थे, अब पूरी तरह फिट हैं। अगर आप नेट्स के पास से गुजरें और रोहित की बल्लेबाजी देखें, तो आपको पता चल जाएगा। वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। सैंटनर भी फिट हैं। पिछले मैच में दुर्भाग्य से हम सैंटनर को टीम में शामिल नहीं कर पाए थे, क्योंकि उन्हें कोई इन्फेक्शन हो गया था। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते थे, लेकिन अब दोनों पूरी तरह फिट हैं।
दरअसल, रोहित ने पंजाब के खिलाफ मैच से पहले भी अभ्यास किया था। लेकिन, टॉस के समय हार्दिक पंड्या ने कहा था कि रोहित एक या दो मैच नहीं खेल पाएंगे। इससे संकेत मिले कि रोहित शायद अभी पूरी तरह से फिट होने की प्रक्रिया में हैं। जहां तक सैंटनर की बात है तो वे टीम में वापस आ गए हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में एमआई की गेंदबाजी पूरी तरह से बिखर गई है।
आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए रोहित का टीम में होना बहुत अच्छी खबर होगी। उनके बिना टीम को ओपनिंग के लिए दोनों विदेशी विकल्पों क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को शामिल करना पड़ता है। इसकी वजह से एमआई को ट्रेंट बोल्ट को बेंच पर बिठाना पड़ रहा है। हालांकि बोल्ट का अब तक का सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा है, फिर भी नई गेंद के साथ वह सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक हैं।
वहीं, रोहित जब पहले चार मैच खेले थे, तो वह जबरदस्त फॉर्म में थे। उन्होंने 34.25 के औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए। रोहित टीम में वापसी करने और एमआई को जीत की राह पर वापस लाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।
Published on:
20 Apr 2026 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
