
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Photo- IANS)
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना दम दिखा रहे हैं। नांद्रे बर्गर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बात है कि वह कभी क्रिकेटर बनना ही नहीं चाहते थे। बर्गर ने टेनिस और स्क्वॉश में भी हाथ आजमाया, लेकिन कोई ना कोई रुकावट आ गई। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई पर फोकस किया।
नांद्रे बर्गर मुफ्त में पढ़ाई करने के लिए क्रिकेटर बन गए। साल 2014 में मुफ्त में पढ़ाई करने के लिए नांद्रे बर्गर को क्रिकेट खेलने का ऑफर मिला, इस ऑफर को उन्होंने लपक लिया। फ्री में पढ़ाई के लिए बर्गर ने क्रिकेट ट्रायल दिया और विटरवाटर्सरेंड यूनिवर्सिटी में उनका दाखिला हो गया। वहां कोच नीचल लीवेंसन को उनमें एक विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज दिखा। बस यहीं से बर्गर का करियर की नई दिशा शुरू हो गई।
दक्षिण अफ्रीका के क्रूगेर्सड्रॉप में जन्में बर्गर अंडर-15 रीजनल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। वे अपने आयु वर्ग के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हुए थे, फिर उन्होंने 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। हालांकि, पीठ में चोट के कारण वह इस खेल से दूर हो गए। बर्गर ने उस समय क्रिकेट को सिर्फ पढ़ाई के लिए बैकअप के तौर पर देखा था, लेकिन नसीब को कुछ और ही मंजूर था।
दिसंबर 2023 में नांद्रे बर्गर ने भारत के विरुद्ध तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने 3 टेस्ट मुकाबलों में 16.92 की औसत के साथ 14 विकेट हासिल किए, जबकि 14 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 22 विकेट हैं। बर्गर ने T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट निकाले हैं। नांद्रे बर्गर ने प्रथम श्रेणी करियर में 44 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 141 विकेट दर्ज हैं।
तेज गति से गेंद स्विंग कराने में माहिर नांद्रे बर्गर को IPL 2024 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा था। उस सीजन में बर्गर ने 6 मैच खेले, जिसमें कुल 145 रन देकर 7 विकेट निकाले। इसके बाद IPL 2025 में चोटिल संदीप शर्मा के स्थान पर फ्रेंचाइजी ने 3.5 करोड़ रुपए में उन्हें एक बार फिर अपने साथ जोड़ा। उस समय IPL 2025 के लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स के सिर्फ 2 ही मैच शेष थे। ऐसे में बर्गर बीते सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके। इस बार बर्गर राजस्थान रॉयल्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं।
सोमवार को IPL 2026 सीजन का 21वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया है। इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे।
Published on:
14 Apr 2026 04:41 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
