
Praful Hinge IPL 2026 Debut vs RR
Who is Praful Hinge: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की मजबूत बैटिंग लाइनअप ध्वस्त हो गई। जो टीम लगातार चार मुकाबले जीतकर दमदार फॉर्म में थी, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बिखर गई। इसकी बड़ी वजह रहे प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। प्रफुल्ल हिंगे ने टॉप चार बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और कप्तान रियान पराग के विकेट भी शामिल थे। प्रफुल ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पहला ओवर डाला और एक ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को दूसरी गेंद पर चलता किया, उसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को आउट कर दिया।
प्रफुल ने अपने डेब्यू ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया। अपने शुरुआती दो ओवरों में ही चार विकेट चटकाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। आज से पहले शायद ही किसी ने प्रफुल्ल हिंगे का नाम सुना होगा। विदर्भ के इस तेज गेंदबाज की कहानी काफी रोमांचक है। उनका डेब्यू भी दिलचस्प रहा। 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ जब टीम मैदान पर उतरी, तब ईशान किशन ने बताया था कि प्रफुल्ल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उन्हें मौका नहीं मिला।
हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्हें मौका मिला और उन्होंने आते ही सनसनी मचा दी। 30 लाख की बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। प्रफुल्ल हिंगे ने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 विकेट लिए हैं, जबकि लिस्ट ए के 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव ज्यादा नहीं है और इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था, जिसमें एक विकेट लिया था।
साल 2022 में चेन्नई के एमआरएफ पेस फाउंडेशन से ट्रेनिंग लेने वाले इस तेज गेंदबाज को ब्रिसबेन भी भेजा गया था, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी में निखार लाया। इसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है।
उन्होंने उस बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया, जो इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही थी। प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट कर शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जो आईपीएल में डेब्यू कर रहे थे, उन्हें भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को प्रफुल्ल हिंगे ने शून्य पर आउट किया। कप्तान रियान पराग चौका लगाने के बाद उनकी गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। खबर लिखे जाने तक प्रफुल ने 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटका दिए थे।
Updated on:
13 Apr 2026 10:55 pm
Published on:
13 Apr 2026 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
