27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: क्या संजू सैमसन नहीं करेंगे सलामी बल्लेबाजी? CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज ने खत्म किया सस्पेंस

कप्तान ऋतुराज से 'स्टार स्पोर्ट्स' के शो पर जब पूछा गया कि आईपीएल 2026 में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज कौन होंगे? इसके जवाब में चेन्नई के कप्तान ने बताया कि वो और संजू सैमसन इस सीजन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 26, 2026

Anil Kumble on Sanju Samson

CSK के लिए संजू सैमसन करेंगे ओपन। (Photo Credit - CSK@X)

Ruturaj Gaikwad, Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही चेन्नई सुपरकिंग्स इस साल बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन दो बल्लेबाजों का नाम बताया है, जो आगामी सीजन में टीम की ओर से पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे ओपन

कप्तान ऋतुराज से 'स्टार स्पोर्ट्स' के शो पर जब पूछा गया कि आईपीएल 2026 में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज कौन होंगे? इसके जवाब में चेन्नई के कप्तान ने बताया कि वो और संजू सैमसन इस सीजन पारी की शुरुआत करते नज़र आएंगे। उन्होंने बताया कि आयुष म्हात्रे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू सैमसन को चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे

संजू सैमसन की हालिया फॉर्म शानदार है। हाल ही में खत्म हुए टी-20 विश्व कप 2026 में संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने महज पांच मुकाबलों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए थे। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों ही मुकाबलों में दमदार पारी खेली थी। चेन्नई संजू से आईपीएल 2026 में भी ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2025 में नहीं खेले थे ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 में सिर्फ पांच मैच ही खेल सके थे। उन्हें चोट की वजह से बाहर होना पड़ा था। 5 मुकाबलों में ऋतुराज ने 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 122 रन बनाए थे। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 बतौर खिलाड़ी एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में ऋतुराज की कप्तानी पर इस सीजन हर किसी की निगाहें रहेंगी।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत सकी थी जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस बार चेन्नई ने कई युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला था। ऑक्शन में चेन्नई ने प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, कार्तिक शर्मा के लिए भी चेन्नई ने 14.2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप