
gayle Sold
नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन के लिए नीलामी खत्म हो गई है। रविवार को आखिरकार टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को खरीददार मिल गया। 2 बार अनसोल्ड रहने के बाद गेल को 2 करोड़ रुपए में किंग्स Xi पंजाब ने खरीदा है। इससे पहले रविवार की नीलामी पूरी तरह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के नाम रही जिन्होंने आईपीएल 2017 में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इसके अलावा रविवार को उन खिलाड़ियों की भी नीलामी हुई जो शनिवार की नीलामी में नहीं बिके थे। इनमें मुरली विजय को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि पार्थिव पटेल को 1.70 में आरसीबी ने खरीदा।
बेन स्टोक्स सबसे मंहगे खिलाड़ी
अभी तक भारत की तरफ से केएल राहुल और मनीष पांडे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उनकी 11-11 करोड़ की बोली लगाई गई थी। कल की नीलामी में इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स सबसे मंहगे बिके थे। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, जबकि भारत की तरफ से मनीष पांडे और केएल राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। इन दोनों पर 11 करोड़ की बोली लगी थी।
जो प्लेयर कल नहीं बिके थे
- 2 बार Unsold रहने के बाद आखिरकार क्रिस गेल को खरीददार मिल ही गया। किंग्स Xi पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने क्रिस गेल को 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
- न्यूजीलैंड के टिम साऊदी को 1 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा
- ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इससे पहले जॉनसन मुंबई, पंजाब और हैदराबाद के लिए खेलते थे।
- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाजी पार्थिल पटेल को इस बार आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा है। इससे पहले पार्थिव मुंबई में खेला करते थे।
- नमन ओझा 1.40 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स में गए हैं।
- सैम बिलिंग्स को 1 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। ये इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
- मुरली विजय को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा।
- दूसरे दिन बिके हुुए खिलाड़ी
- शार्दुल ठाकुर 2.60 करोड़ रुपए में बिके हैं। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है।
- न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 2.29 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है।
- नीलामी के दूसरे दिन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
- मोहम्मद सिराज को बैंगलोर ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा है।
- संदीप शर्मा को 3 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने ही खरीदा है।
- भारत के गेंदबाज मोहित शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।
- धवल कुलकर्णी 75 लाख रुपए में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।
- गुरकीरत सिंह मान को 75 लाख रुपए में खरीदा है।
- जयंत यादव को 50 लाख रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है।
- पवन नेगी को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
- भारत के मनोज तिवारी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है, जबकि उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
- टीम इंडिया के नए स्टार वॉशिंटगन सुंदर 3.2 करोड़ रुपए में बिके हैं। उन्हें बैंगलोर की टीम ने खरीदा है।
पहले दिन की नीलामीका हाल
पहले दिन की नीलामी में कई क्रिकेटरों पर लगी बोली चौकाने वाली रही। अनकैप्ड खिलाड़ियों में क्रुणाल पंड्या ने 8.80 करोड़ रुपये झटकर कई दिग्गजों को पटखनी दी। क्रुणाल को मुंबई इंडियस ने अपने साथ बनाए रखा। वहीं दिग्गज युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे नामी-गिरामी सितारों को कम रकम मिलना भी हैरानी भरा रहा। विंडीज के अनकैप्ड खिलाड़ी साफ्रा आर्चर इस नीलामी में बिल्कुल ही अनजान थें, लेकिन इन पर लगी 7.20 करोड़ की बोली भी हैरान करने वाली रही। क्रिस गेल, ईशांत शर्मा, लसिथ मलिगा, हाशिम अमला, मार्टिन गुप्टिल सहित कुल 31 खिलाड़ियों को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला। वहीं अंडर 19 के कमलेश नागरकोटि को मिली रकम भी चौकाने वाली थी।
Updated on:
28 Jan 2018 05:39 pm
Published on:
28 Jan 2018 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
