12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Auction: क्रिकेट के लिए कार और घर बेच आए थे डेवोन कॉनवे , CSK ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction: आईपीएल 2022 की नीलामी के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज Devon Conway पर धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दांव लगाया। डेवोन कॉनवे ने क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्ष किया है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 13, 2022

IPL Auction 2022 Devon Conway sold to CSK for 1 crore

Devon Conway

IPL Auction 2022 day 2: आईपीएल मेगा ऑक्शन की नीलामी के दूसरे दिन एक बार फिर खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। इस नीलामी के दौरान गौर करने वाली बात ये रही कि विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा मेला भारतीय खिलाड़ियों ने लूटा। जहां एक ओर स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज क्रिकेटर को कोई खरीदार नहीं मिला वहीं न्यूजीलैंड के 30 साल के खिलाड़ी Devon Conway पर धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दांव लगाया।CSK ने 1 करोड़ रूपए देकर डेवोन कॉनवे को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया। डेवोन कॉनवे की लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। डेवोन कॉनवे ने क्रिकेट खेलने के लिए अपना घर और कार तक बेच दी थी।

डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड में शिफ्ट करने से पहले साउथ अफ्रीका में रहते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अफ्रीका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलकर की थी। बावजूद इसके उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम से क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। हताश डेवोन कॉनवे ने यहां रिस्क लिया और साउथ अफ्रीका में अपना बसा बसाया आशियाना छोड़कर न्यूजीलैंड शिफ्ट करने का फैसला किया।

डेवोन कॉनवे ने अपना घर और कार बेचकर पैसे इक्ट्ठे किए और उन्हीं पैसों से वो न्यूजीलैंड चले गए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। इसके बाद नेशनल टीम में जगह बनाकर रनों का अंबार लगा दिया। डेवोन कॉनवे अब न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। डेवोन कॉनवे चाहेंगे कि वो धोनी की कप्तानी में और बेहतर हो सकें।
यह भी पढ़ें: जूते की दुकान से करोड़पति बनने तक, इस गरीब खिलाड़ी की चमकी किस्मत


बता दें कि धोनी की सीएसके ने इस ऑक्शन में पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है। ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, रायडू, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर एक बार फिर से सीएसके के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, कई दिग्गज खिलाड़ियों का साथ इस ऑक्शन में सीएसके से छूट गया है।
यह भी पढ़ें: पिता चलाते थे टेंपो, भाई ने की थी आत्महत्या; अब Chetan Sakariya को मिले इतने करोड़