
IPL Auction 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन कोच्चि में चल रहा है। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों का मुख्य स्टाफ अपनी-अपनी टेबल मौजूद है। 10 फ्रेंचाइजी टीम कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं। सबसे पहली बोली केन विलियमसन की लगाई गई, जिसमें गुजरात ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर बोली लगाई गई, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था। हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने अंत तक बोली लगाई, लेकिन उनके पर्स में सिर्फ 13.20 करोड़ रुपये ही थे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम में कोई विदेशी ऑलराउंडर नहीं था। इसलिए राजस्थान रॉयल्य बार-बार विदेशी ऑलराउंडर पर बड़ी बोली लगा रही थी। अंतत: जेसन होल्डर को खरीदकर राजस्थान की मांग पूरी हुई। जेसन होल्डर के आने से टीम को गहराई मिलेगी। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन करते हुए कई मैच जिता चुके हैं। जेसन होल्डर जिस तरह जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं, उसी तरह कमाल की गेंदबाजी भी करते हैं। जेसन होल्डर को 2015 में वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाया गया था।
पिछले सीजन में 8.75 करोड़ में खरीदा था लखनऊ ने
जेसन होल्डर को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी ने 8.75 करोड़ रुपये में बड़ी बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन जेसन होल्डर आईपीएल 2022 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि इस बार उन्हें कप्तान के रूप में भी देखा जा सकता है।
सबसे महंगे बिके सैम करन
आईपीएल मिनी ऑक्शन में अब तक की बात करें तो सैम करन सबसे महंगे बिके हैं। सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस तरह अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। इसके बाद कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।
Published on:
23 Dec 2022 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
