10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Auction में चमकी गरीब पान वाले के बेटे की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्‍शन में जहां विदेशी प्‍लेयर्स पर जमकर धनवर्षा हुई तो वहीं कई भारतीय अनकैप्‍ड खिलाडि़यों की किस्‍मत भी चमकी है। इनमें एक अनकैप्‍ड खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 5.80 करोड़ में खरीदा है। शुभम दुबे के पिता पनवाड़ी हैं, जो पान का स्‍टाल लगाते हैं।

2 min read
Google source verification
shubham-dubey.jpg

IPL Auction 2024: पढ़ोगे लिखोग तो बनोगे नवाब, खेलेगो कूदोगे तो बनोगे खराब... बचपन में ये कहावत सभी ने सुनी होगी, लेकिन अब ये कहावत भी जैसे बीते समय की बात हो गई है। अब खेलों में भी करियर के साथ खूब पैसा है। भारत में सबसे ज्‍यादा अगर किसी खेल में पैसा है तो वह आईपीएल में है। इसी वजह से आईपीएल को अब इंडियन पैसा लीग भी कहा जाने लगा है। आईपीएल ऑक्‍शन 2024 में जहां विदेशी प्‍लेयर्स पर जमकर धनवर्षा हुई तो वहीं कई भारतीय अनकैप्‍ड खिलाडि़यों की किस्‍मत भी चमकी है। इनमें एक अनकैप्‍ड खिलाड़ी शुभम दुबे भी हैं, जिन्‍हें राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 5.80 करोड़ में खरीदा है। शुभम दुबे का बचपन बेहद अभावों में बीता है। आइये आपको भी बताते हैं उनके बारे में।

दरअसल, शुभम दुबे महाराष्‍ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता बद्री प्रसाद नागपुर स्थित कमल स्क्वॉयर पर एक पान का ठेला लगाते हैं। जब आईपीएल ऑक्‍शन में शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों में खरीदा तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान शुभम दुबे ने टीओआई से कहा कि ये अवास्तविक अहसास है। मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और नीलामी में खरीदे जाने की उम्‍मीद भी थी, लेकिन इतनी बड़ी रकम के बारे में नहीं सोचा था।

विदर्भ के लिए सबसे तेज हॉफ सेंचुरी का संयुक्त रिकॉर्ड

27 वर्षीय शुभम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में 187 से अधिक के स्ट्राइक रेट और करीब 74 के औसत से 222 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्‍ले से 10 चौके और 18 सिक्‍स आए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम के नाम टी20 में विदर्भ के लिए सबसे तेज हॉफ सेंचुरी का संयुक्त रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर बंगाल के खिलाफ ये अर्धशतक जड़ा था।

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह को 55 लाख तो उनसे 5 छक्‍के खाने वाले यश दयाल को 5 करोड़

स्वर्गीय सुदीप सर को किया याद

शुभम दुबे बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह उन लोगों को कभी नहीं भूल सकते, जिन्‍होंने खराब समय में मदद की। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मेंटॉर सुदीप जायसवाल ने काफी मदद की थी। जब हमारी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी तो सुदीप सर ने मदद की। अगर उनका सपोर्ट नहीं मिलता तो वह यहां तक नहीं पहुंच पाते।

'ग्लव्स खरीदना तक के पैसे नहीं थे'

शुभम दुबे ने बताया कि एक समय उनके पास ग्लव्स खरीदना तक के पैसे नहीं थे। सुदीप सर ने तब मुझे एक नए बैट के साथ किट दी। उन्होंने मुझे अंडर-19 और अंडर-23 के साथ 'ए' डिवीजन टीमों की प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी। वे नहीं होते तो मैं विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में भी जगह नहीं बना पाता।

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2024 के बाद देखें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वॉड