
कोलकाता : कोलकाता में साढ़े तीन बजे से शुरू हुए आईपीएल नीलामी के पहले ही दौर में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को उम्मीद से काफी ज्यादा कीमत 15.50 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद कर चौंका दिया। यह उम्मीद तो की जा रही थी कि कमिंस पर बड़ी बोली लगेगी, लेकिन इतनी कीमत मिलेगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वहीं उनके आस्ट्रेलियाई साथी और पूर्व में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस लिन पर उम्मीद के विपरीत बड़ी जंग देखने को नहीं मिली। उन्हें मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।
मोर्गन को भी मिली अच्छी कीमत
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को लेकर भी विभिन्न फ्रेंचाइजियों में जंग देखी गई। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले मोर्गन को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ में अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 4.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया।
उथप्पा हुए राजस्थान के
पिछले सीजन कोलकाता के लिए खेलने वाले रोबिन उथप्पा 1.50 करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ रुपए में अपने नाम कर लिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा, युसूफ पठान और पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हनुमा विहारी को कोई खरीदार नहीं मिला। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। दिल्ली ने विहारी की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।
Updated on:
19 Dec 2019 07:12 pm
Published on:
19 Dec 2019 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
