23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL पर कोरोना का खतरा बरकरार, 14 मार्च को गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में आयोजन पर फैसला

Highlight - कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को रद्द किए जाने की हो रही है मांग - मद्रास हाईकोर्ट में भी आज होनी है सुनवाई - 29 मार्च से शुरू होना है IPL का 13वां संस्करण
less than 1 minute read
Google source verification
ipl_trophy_2.jpeg

IPL का आगाज 29 मार्च से होना है

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसके आयोजन पर लगातार खतरा बना हुआ है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल ( IPL ) को रद्द किए जाने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन बीसीसीआई ( BCCI ) इसे रद्द करने के मूड में नहीं है। इस बीच ये मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका, जिसपर 12 मार्च को सुनवाई होनी है।

IPL 2020 पर फिर मंडराए संकट के बादल, मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला

आईपीएल के आयोजन पर फैसला 14 मार्च को

इन सब गतिविधियों के बीच आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 14 मार्च को होनी है, जिसमें कोरोना वायरस के खतरे के बीच आईपीएल का आयोजन होगा कि नहीं, इस बात पर फैसला लिया जाएगा। आईपीएल संचालन समिति के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने बुधवार को इस बात की भी पुष्टि की है कि आईपीएल के आयोजन को लेकर बहुत जल्द फैसला ले लिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हाईकोर्ट में भी आज होगी सुनवाई

आपको बता दें कि ये मामला मद्रास हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है, जिसपर 12 मार्च को सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार भी आज इस बात पर फैसला लेने वाली है कि अगर आईपीएल के मैचों का आयोजन किया जाता है तो ऐसे में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की परमिशन दी जाए या फिर नहीं।