
IPL media Rights: लिए मीडिया अधिकारों की ई-नीलामी हो चुकी है।
IPL Media rights E-auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से 2027 के लिए मीडिया अधिकारों की ई-नीलामी हो चुकी है। ई-नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को दो अलग-अलग प्रसारकों ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी (पैकेज ए) और डिजिटल अधिकार (पैकेज बी) का अधिकार अपने नाम किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिजनी स्टार (DisneyStar) ने टीवी राइट्स को 23,575 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि वायकॉम 18 (Viacom18) ने 20,500 करोड़ रुपये में डिजिटल अधिकार हासिल किए। हालांकि अबतक बीसीसीाई ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि स्टार ने एक बार फिर अगले पांच वर्षों के लिए आईपीएल के भारतीय टीवी अधिकारों को बरकरार रखा है। लेकिन इस बार डिजिटल राइट्स वायकॉम18 को मिले हैं। दोनों कि संयुक्त प्रति मैच मूल्य 107.5 करोड़ है।
2023 से 2027 के बीच पांच सत्रों में 410 आईपीएल मैच खेले जाएंगे। पैकेज ए में भारतीय उपमहाद्वीप टीवी राइट्स आते हैं। इन्हें 23,575 करोड़ रुपये में बेचा गया है, जो प्रभावी रूप से प्रति गेम 57.5 करोड़ रुपये है। वहीं पैकेज बी ने 20,500 करोड़ रुपये प्राप्त किए और इस तरह कुल मिलाकर बीसीसीआई दो पैकेजों को बेचने के बाद 44,075 करोड़ रुपये से अधिक अमीर हो गया है।
नीलामी अब मंगलवार को पैकेज सी की बोली लगाने की ओर बढ़ेगी, जो कि 18 गेम का गैर-अनन्य भारत डिजिटल अधिकार है, जिसका आधार मूल्य 16 करोड़ रुपये है। यह पैकेज डी बोली-प्रक्रिया अधिकारों के साथ समाप्त होगा।
बता दें सितंबर 2017 में टीवी और डिजिटल दोनों के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये की विजयी बोली के साथ, स्टार इंडिया-डिज्नी ने आईपीएल 2017 से 22 तक के लिए आईपीएल मेडिया राइट्स हासिल किए थे। इससे पहले, सोनी पिक्च र्स नेटवर्क ने टूर्नामेंट की शुरुआत के दौरान 10 साल की अवधि के लिए 8200 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल टीवी मीडिया अधिकार जीते थे।
Published on:
14 Jun 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
