7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 टीमें जिनके खिलाफ विराट कोहली खेल चुके हैं वनडे मैच, लेकिन अबतक नहीं लगा पाये शतक

अंतरराष्ट्रीय में शतकों कई झड़ी लगाने वाले विराट कोहली का बल्ला इन दिनों पूरी तरह शांत है। पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद चार ऐसे देश भी हैं। जिनके खिलाफ विराट ने अबतक एक भी शतक नहीं लगाया है। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में -
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Jul 2022, 1:12 PM IST

vk_future.png

र्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं। ले

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म में हैं। पिछले तीन सालों से कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। उन्हें वनडे में शतक लगाए हुए 1000 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कोहली हर दूसरी सीरीज में शतक ठोकते थे। कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद चार ऐसे देश हैं। जिनके खिलाफ कोहली ने वनडे मैच तो खेला है लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं।

अफगानिस्तान -
क्रिकेट के एसोसिएट देशों में अफगानिस्तान इस दशक की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। अफगानिस्तान ने अपना पहला ICC T20 विश्व कप 2010 में खेला था। उसके बाद से वह लगातार बेहतर होता दिखाई दिया है। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेले हैं। इनमें से एक में उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 67 रनों की पारी भी खेली थी। लेकिन वे अबतक एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं।

यह भी पढ़ें- वेस्टइडीज़ दौरे से भी बाहर हुए केएल राहुल, हेल्थ को लेकर मेडिकल टीम ने कही ये बात

अफगानिस्तान -
क्रिकेट के एसोसिएट देशों में अफगानिस्तान इस दशक की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। अफगानिस्तान ने अपना पहला ICC T20 विश्व कप 2010 में खेला था। उसके बाद से वह लगातार बेहतर होता दिखाई दिया है। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेले हैं। इनमें से एक में उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 67 रनों की पारी भी खेली थी। लेकिन वे अबतक एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं।

नीदरलैंड -
2011 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के दौरान भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ एक मैच खेला था। इस मैच में पीटर बोरेन ने विराट कोहली को आउट किया था। विराट ने उस मैच में 20 गेंदों में 12 रन बनाए थे। डच टीम के खिलाफ भी विराट ने शतक नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली हो सकते हैं ICC के नए चेयरमैन, नवंबर में होंगे चुनाव

संयुक्त अरब अमीरात -
2015 विश्व कप में, भारत ने WACA ग्राउंड में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक मैच खेला था। उस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के चार विकेट लेते हुए यूएई को मात्र 102 रनों पर समेट दिया था। विराट ने उस मैच में 33 रन बनाए थे और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई थी।