7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरव गांगुली हो सकते हैं ICC के नए चेयरमैन, नवंबर में होंगे चुनाव

ग्रेग बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उसके बाद चुनाव बहुत साधारण तरीके से किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईसीसी के अगले चेयरमेन हो सकते हैं। गांगुली अगले चेयरमेन के लिए मजबूत दावेदारों में से एक हैं। क्योंकि कई देश उनका समर्थन कर सकते हैं। हालांकि अब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Jul 2022, 12:08 PM IST

ganguly. jpg

गांगुली अगले चेयरमेन के लिए मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

ICC chairman election Sourav Ganguly: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस साल के अंत में नए चैयमैन पद के लिए चुनाव करने जा रहा है। नए चैयमैन के लिए चुनाव इस साल नवंबर में आयोजित किए जाएगे। जिसके लिए ICC ने मंजूरी दे दी है। मंगलवार को बर्मिंघम में हुई एक बैठक के बाद आईसीसी ने जानकारी दी कि ग्रेग बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उसके बाद चुनाव बहुत साधारण तरीके से किए जाएंगे। नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर, 2022 से नवंबर के बीच दो साल की अवधि के लिए होगा।

ICC बोर्ड ने फैसला किया है कि अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए अब दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता नहीं है। अब 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को विजेता के रूप में चुना जाएगा। 16 सदस्यीय बोर्ड में, उम्मीदवार को निर्वाचित होने के लिए डायरेक्टरों से सिर्फ नौ वोटों की आवश्यकता होती है।

बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने के साथ, इस बात की प्रबल अटकलें हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली आईसीसी के अगले चेयरमेन हो सकते हैं। गांगुली अगले चेयरमेन के लिए मजबूत दावेदारों में से एक हैं। क्योंकि कई देश उनका समर्थन कर सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने संकेत दिया है कि अभी आधिकारिक रूप से कुछ ब तय नहीं हुआ है। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए "अभी बहुत जल्दी है।"

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक के चलते बीच मैच में मुरली विजय ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ, Video वायरल

बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव के कूलिंग ऑफ पीरियड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को मामले की सुनवाई करने वाली है और बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों को लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर गांगुली के भविष्य का फैसला किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- जीत के बावजूद श्रेयस अय्यर और आवेश खान की होगी छुट्टी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और वर्तमान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को वर्तमान खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के रोजर हार्पर को भी दूसरे पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप चुना गया है। श्रीलंका के महेला जयवर्धने पहले से इस कमेटी का हिस्सा हैं।