7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइडीज़ दौरे से भी बाहर हुए केएल राहुल, हेल्थ को लेकर मेडिकल टीम ने कही ये बात

WI vs IND T20 series: लोकेश राहुल एक बार फिर वेस्टइंडीज दौरे से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद BCCI की मेडिकल टीम ने राहुल को एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। मेडिकल टीम की इस सलाह के बाद राहुल वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। चोटिल होने के बाद राहुल बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। जहां उन्हें कोविड पॉज़िटिव पाया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Jul 2022, 12:59 PM IST

260.jpg

लोकेश राहुल एक बार फिर वेस्टइंडीज दौरे से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

Lokesh Rahul West Indies vs India T20 series: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां वह करेबियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज से पहले भारत को एक झटका लगा है। टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। राहुल पिछले कुछ महीनों से चोट से जूझ रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने राहुल को एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।

मेडिकल टीम की इस सलाह के बाद राहुल वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। पिछले हफ्ते चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। चयनकर्ताओं ने इस टीम में लोकेश राहुल और कुलदीप यादव का भी नाम शामिल किया था। हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ किया था कि दोनों को फिटनेस टेस्ट के बाद की टीम में शामिल किया जाएगा। इस सीरीज से बाहर होने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या राहुल एशिया कप का हिस्सा होंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक के चलते बीच मैच में मुरली विजय ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ, Video वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कुछ दिन का आराम दिया गया है। ऐसे में वे जिम्बाब्वे के खिलाफ या फिर एशिया कप में वापसी कर सकते हैं। बता दें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भरता का कप्तान बनाया गया था। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वे चोटिल हो गए थे। जिसके बाद जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ और फिर उन्हें बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रीहैब के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली हो सकते हैं ICC के नए चेयरमैन, नवंबर में होंगे चुनाव

वेस्टइडीज़ के खिलाफ 29 जुलाई को पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इस सीरीज में टीम कि काओटनी नियमित कप्तान रोहित शर्मा करेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

कुलदीप यादव का स्क्वॉड में रहना फिटनेस पर निर्भर करेगा।