22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘खिलाड़ियों से 1000 रुपए फाइन लेते थे ईशान किशन’, कोच ने किया सनसनीखेज खुलासा

आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। झारखंड के कोच ने उनकी सकारात्मक लीडरशिप का खुलासा किया।

2 min read
Google source verification
Ishan Kishan and Arshdeep Singh

ईशान किशन और अर्शदीप सिंह का विडियो वायरल (Photo - BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि रेगुलर कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) चोट की वजह से शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे, जिसकी वजह से ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी को लेकर झारखंड के कोच ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के दौरान जब ईशान किशन को कप्तानी मिली थी, तो उन्होंने लेट आने वाले खिलाड़ियों पर ₹1000 का फाइन लगाया था।

झारखंड को बनाया पहली बार चैंपियन

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में झारखंड को पहली बार ईशान किशन ने कप्तानी करते हुए चैंपियन बनाया था। यह घरेलू क्रिकेट में झारखंड का किसी भी फॉर्मेट में पहला खिताब था। इसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन ने भारतीय टीम में वापसी की और फिर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। वह भारत के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए थे।

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने शुरुआती मैचों के लिए उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया। झारखंड के सहायक कोच सनी गुप्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए किशन को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ी होने के बावजूद भी ईशान किशन जमीन से जुड़े हुए हैं और आज भी सादगी से रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब किशन को झारखंड की कप्तानी मिली, तो उन्होंने सबसे पहले ड्रेसिंग रूम के नियम तय किए। उन्होंने साफ कहा कि टीम में कोई भी नकारात्मक माहौल नहीं होगा और कोई भी खिलाड़ी किसी को सबके सामने नहीं डांटेगा, बल्कि व्यक्तिगत रूप से बात करेगा।

तय किए थे ड्रेसिंग रूम के नियम

अगर किसी खिलाड़ी का दिन खराब जाता है, तो वह सिर झुकाकर नहीं बैठेगा। किशन ने यह सुनिश्चित किया कि टीम जीते या हारे, ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा सकारात्मक और खुशहाल रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रैक्टिस में लेट आने वाले खिलाड़ियों पर ₹1000 का जुर्माना भी लागू किया था।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 28 मार्च से करेगी, जहां उसका मुकाबला RCB से होगा। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।