22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH के प्रैक्टिस मैच में गरमाया माहौल, ईशान किशन को आउट करने के बाद ज़ीशान अंसारी ने किया कुछ ऐसा इशारा, देखें Video

सीजन शुरू होने से पहले शनिवार को इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेला गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 22, 2026

ज़ीशान अंसारी ने ईशान किशन को दिया तीखा स्टैंड ऑफ (Screenshot from Video)

SRH practice match, Ishan Kishan, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी प्रैक्टिस मैचों के जरिए अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते अबतक टीम से नहीं जुड़े हैं और वे शुरुआती कुछ मुक़ाबले नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम की कमान खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में सौंपी गई है।

ईशान किशन और जीशान के बीच नोकझोक

सीजन शुरू होने से पहले शनिवार को इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेला गया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ईशान किशन को लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने आउट करने के बाद तीखा स्टैंड ऑफ दिया। प्रैक्टिस मैच के दौरान एक ओवर में किशन ने अंसारी पर जमकर हमला बोला और 20 रन बटोर लिए। हालांकि, गेंदबाज ने भी शानदार वापसी की और उसी ओवर की आखिरी गेंद पर किशन को आउट कर दिया।

इसके बाद मैदान पर हल्का-फुल्का टकराव देखने को मिला। अंसारी के जश्न और ‘सेंड-ऑफ’ के बाद किशन कुछ पल के लिए रुके और दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद वह मुस्कुराते हुए पवेलियन लौट गए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर आते ही चर्चाओं का विषय बन गया, लेकिन इसे किसी गंभीर विवाद के तौर पर नहीं देखा गया। दरअसल, यह प्रतिस्पर्धा की भावना और खेल के जुनून का हिस्सा था। फैंस ने भी गौर किया कि अंत में किशन मुस्कुराते नजर आए, जिससे साफ है कि यह महज मैदान का जोश था, न कि टीम के भीतर कोई तनाव।

पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन खराब था

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में निराशाजनक रहा था। टीम पिछले सीजन खेले 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आईपीएल 2025 में रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे, जिसका खामियाजा हैदराबाद की टीम को भुगतना पड़ा था।

टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ही अच्छी लय में दिखाई दिए थे, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 487 रन बनाए थे। टीम अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में करेगी।