11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैच के बाद ईशान किशन ने खोया आपा, गुस्से में चहल के सामने शुभमन गिल को जड़ दिया थप्पड़

वीडियो में ईशान किशन कह रहे हैं कि आपके अंदर इंटेनसिटी और पैशन होना चाहिए...इस पर शुभमन गिल रिएक्ट करते हैं कि उनके अंदर इंटेनसिटी और पैशन है। इसके बाद ईशान उनके ऊपर कूदते हैं और बेड पर चढ़ जाते हैं। ईशान किशन जूतों के साथ उनके बेड पर पहुंच जाते हैं और वापस लौटकर उनको खुद को थप्पड़ मारने को बोलते हैं।

2 min read
Google source verification
ishan_kishan_angry.jpg

Ishan Kishan slaps Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुक़ाबले में भारत ने 168 रन से जीत दर्ज़ की। इस मैच में टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 126 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच के बाद विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन, स्पिनर युजवेंद्र चहल और गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में किशन गुस्से में गिल को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। गिल ने यह वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल यह एक इंस्टा रील है। गिल, किशन और चहल रोडीज शो की एक्टिंग कर रहे थे। किशन इधर से उधर कूद रहे थे। वह कभी गिल को थप्पड़ मार रहे थे तो कभी जूते पहनकर ही बेड पर कूद रहे थे। वहीं, चहल चश्मा लगाकर गंभीर बनने की एक्टिंग कर रहे थे।

वीडियो में ईशान किशन कह रहे हैं कि आपके अंदर इंटेनसिटी और पैशन होना चाहिए...इस पर शुभमन गिल रिएक्ट करते हैं कि उनके अंदर इंटेनसिटी और पैशन है। इसके बाद ईशान उनके ऊपर कूदते हैं और बेड पर चढ़ जाते हैं। ईशान किशन जूतों के साथ उनके बेड पर पहुंच जाते हैं और वापस लौटकर उनको खुद को थप्पड़ मारने को बोलते हैं। यहां तक कि वे खुद भी उनको एक थप्पड़ मारते हैं। युजवेंद्र चहल इस वीडियो में फुल मजा लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मैच की बात करें तो शुभमन ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। गिल का अंतरराष्ट्रिय टी20 में यह पहला शतक है। इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ऐसा कर चुके हैं। वहीं, वह भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रैना, रोहित, राहुल और कोहली ऐसा कर चुके हैं। ओवरऑल यह शुभमन का पांचवां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा।

गिल का यह पिछले 17 दिन के भीतर चौथा अंतरराष्ट्रीय शतक है। इससे पहले तीन शतक शुभमन ने वनडे फॉर्मेट में लगाए हैं। उनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। 15 जनवरी को शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 116 रन की पारी खेली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुक़ाबले में 208 और तीसरे मुक़ाबले में 112 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग