8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG VS IND: इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जेम्स एंडरसन

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो इस खास रिकॉर्ड को बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:09 PM IST

JAMES

ENG VS IND: इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जेम्स एंडरसन

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। एंडरसन दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने, जिन्होंने किसी एक ग्राउंड पर 100 विकेट लिया हो। क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला लॉर्ड्स स्टेडियम पर जेम्स एंडरसन ने इस रिकॉर्ड को बनाया। आज भारत की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को आउट करते ही एंडरसन ने इस उपलब्धि को हासिल कर ली।

छह विकेट पीछे थे एंडरसन-
लॉर्ड्स टेस्ट शुरू होने से पहले जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स पर विकेटों का शतक पूरा करने के मामले में 6 विकेट पीछे थे। इस मैच की पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने भारत के पांच बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी। जबकि दूसरी पारी में अबतक वो दो विकेट चटका चुके है। मुरली विजय के बाद जेम्स ने भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को भी आउट किया।

मुरलीधरन पहले कर चुके है ऐसा-
किसी एक मैदान पर 100 विकेट चटकाने का कारनामा जेम्स से पहले श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन कर चुके हैं। मुरली ने श्रीलंका की तीन अलग-अलग मैदानों पर 100 से ज्यादा विकेट चटकाए है। मुरली ने कोलंबो में 166, कैंडी में 117 और गॉल में 111 विकेट चटकाया है। मुरली के अलावा किसी एक ग्राउंड पर 100 विकेट चटकाने के रिकॉर्ड को बनाने वाले जेम्स एंडरसन दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। लेकिन बतौर तेज गेंदबाज वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज है।

एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया जिम्मी ने -
इस बड़े रिकॉर्ड के साथ-साथ जेम्स ने एक और बड़ा कीर्तिमान आज के मैच में बनाया। वो अब भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के बी. एस. चद्रशेखर के नाम था। चंद्रशेखर ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबलों में सर्वाधिक 95 विकेट चटकाए थे। लेकिन अब जेम्स एंडरसन ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 96वां विकेट हासिल कर लिया है।