
नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से पराजित कर दिया। इस हार के साथ ही इंग्लैड एशेज सीरीज ( ashes series ) में अपनी सरजमीं पर 0-1 से पीछे हो गई है। एशेज की शुरूआत से ही इंग्लैंड के लिए एक-के बाद एक बुरी खबर आ रही है। पहले जोफ्रा आर्चर ( jofra archer ) चोट की वजह से एशेज से बाहर गए। अब इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ( James Anderson ) भी चोटिल होकर एशेज के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे एंडरसन
जेम्स एंडरसन एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में सिर्फ चार ओवर तक ही गेंदबाजी कर पाए थे। जिसके बाद चोट लगने के बाद उनको मैदान से बाहर ले जाया गया। टीम के फिजियों ने उन्हें मैच में और गेंदबाजी करने की सलाह दी। एंडरसन को पिंडली में चोट लगी है। स्कैन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ECB ) ने कहा कि एंडरसन 14 अगस्त से शुरू होने वाले एशेज के दूसरे टेस्ट के लिए उपयुक्त नहीं होंगे। चोट के बाद एंडरसन को रिहेबलिटेशन में रखा जाएगा। और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के बाद एशेज के आगे मैचों में उनके खेलने के बारे में फैसला लिया जाएगा।
एशेज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं जिमी
जेम्स एंडरसन का इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में बेहतरीन रिकार्ड रहा है। एशेज सीरीज के बीच में उनका टीम से बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं ब्रिटिश मीडिया में चल रही खबरों पर भरोसा करें तो एंडरसन की चोट गंभीर है वो पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं। साथ ही 37 साल के एंडरसन की एशेज के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
Updated on:
07 Aug 2019 11:28 am
Published on:
06 Aug 2019 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
