
नई दिल्ली।इंग्लैंड ने भारत के साथ यहां 30 अगस्त से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए बल्लेबाज जेम्स विंस को टीम में शामिल किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल के विंस को न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रखा गया था और अब वह उन्हें जॉनी बेयरस्टो की जगह कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 548 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में कुछ हद तक बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। चौथा टेस्ट मुकाबला 30 अगस्त को रोज़ बाउल मैदान, सॉउथैंप्टन में खेला जाना है।
तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे बेयरस्टो-
बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में ऊंगली में चोट लग गई थी। बेयरस्टो अगर फिट भी होते हैं तो वह बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे और जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। तीसरे टेस्ट में इंडिया की दूसरी पारी के दौरान बेयरस्टो चोटिल हुए थे और उनकी जगह कीपिंग बटलर ने संभाली थी। वैसे बेयरस्टो 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतारते हैं लेकिन तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में चोट के चलते वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे।
जेम्स विंस की टीम में वापसी-
न्यूजीलैंड दौरे के बाद टीम से बाहर कर दिए गए विंस को इंग्लैंड टीम में एक बार फिर जगह मिली है। अगर चोटिल बेयरस्टो ठीक नहीं हुए तो उनकी जगह टीम में विंस खेलते नजर आएंगे। विंस का यह काउंटी सत्र बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने 9 मैचों की 16 पारियों में 56.46 की औसत से 847 रन बनाए हैं जिसमे 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वो काउंटी डिवीज़न वन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हैम्पशायर के लिए खेलते हुए कप्तानी के दबाव में यह रन बनाए हैं।
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम-
इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्सटो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, हनुमा विहारी।
Published on:
24 Aug 2018, 8:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.