8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs SA 4th T20 Pitch Report: आज बल्‍लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां पढ़ें इकाना की पिच रिपोर्ट

Ind vs SA 4th T20 Pitch and Weather Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज 17 दिसंबर को चौथा टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले यहां पढ़ें इकाना की पिच रिपोर्ट और लखनऊ के मौसम का हाल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Dec 17, 2025

Ind vs SA 4th T20 Pitch and Weather Report

लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ind vs SA 4th T20 Pitch and Weather Report: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पांच मैचों की टी20 सीरीज में आज बुधवार 17 दिसंबर को लखनऊ में चौथा मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका इस बार सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगा तो टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था, जिन्होंने प्रोटियाज को सिर्फ 117 रनों पर समेट दिया था। अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा सभी ने 2-2 विकेट चटकाए थे। अक्षर पटेल बीमारी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह पर भी कोई अपडेट नहीं है, जो तीसरे मुकाबले से पहले एक निजी कारण से टीम से बाहर हो गए थे। आज मैच में बल्‍लेबाजों का बोलबाला रहेगा या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे। मैच से पहले यहां पढ़ें इकाना की पिच रिपोर्ट और लखनऊ के मौसम का हाल।

इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती रही है। फिर धीरे-धीरे विकेट धीमा होता जाएगा और स्पिनर अहम भूमिका में आ जाएंगे। साल के अंतिम महीने में यहां ओस एक बड़ा फैक्टर रहती है। इसलिए टॉस जीतने के बाद टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

लखनऊ के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान आज लखनऊ का तापमान सुबह करीब 18 डिग्री सेल्सियस, से दोपहर में करीब 21 डिग्री सेल्सियस और शाम को गिरकर लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मैच के दौरान मौसम काफी धुंधला रहने की उम्मीद है। जबकि हवा की गुणवत्ता काफी खराब रहेगी, जैसा कि भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा जा रहा है।

भारतीय स्‍क्‍वॉड

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज़ अहमद, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका स्‍क्‍वॉड

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, लूथो सिपामला और क्वेना मफाका।