26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान का किरदार निभाना चाहते है पाक क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद, बॉलीवुड की इस हीरोइन को करते है पसंद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने बयान दिया था कि हम भारत के खिलाफ पूरी तैयारी से उतरेंगे। अब सरफराज ने भारत सिने-जगत पर अपनी राय जाहिर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Aug 2018, 5:54 PM IST

सलमान का किरदार निभाना चाहते है पाक क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद, बॉलीवुड की इस हीरोइन को करते है पसंद

सलमान का किरदार निभाना चाहते है पाक क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद, बॉलीवुड की इस हीरोइन को करते है पसंद

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच इतने खराब रिश्ते और कूटता होते हुए भी यह दोनों देश और यहां की जनता साहित्य, सिनेमा और खेल के माध्यम से एक-दूसरे से करीब आते ही हैं। पाकिस्तान में रहने वाले लाखों लोग भारत के फिल्मी कलाकारों के दीवाने है, साथ ही भारत में भी पाकिस्तान के कलाकारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। क्रिकेट के जरिए भी दोनों देशों के बीच तनाव पाटने की कोशिश की जाती रही है। लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने क्रिकेट का मैच होने वाला है। जिसकी सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है। बीते दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने बयान दिया था कि हम भारत के खिलाफ पूरी तैयारी से उतरेंगे। अब सरफराज ने भारत सिने-जगत पर अपनी राय जाहिर की है।

घर पर मन रहें छुट्टियां
भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर एक जैसा ही जूनून है जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल कर जश्न मना रही है। वही की टीम और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद इन दिनों फैमली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। पाकिस्तान को मिली ज़िम्बाम्बे के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद पाकिस्तान की टीम इस समय घर पर ही आराम कर रही है। ईद के मौके पर इस बार टीम के सभी खिलाड़ी परिवार के साथ ही हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने ईद-उल-अजहा से संबंधित बातों का जिक्र किया।इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी अपनी राय रखी।

सलमान को चुना
सरफराज से जब पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो किस बॉलीवुड अदाकारा के साथ काम करना चाहेंगे।इस पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिया और कहा उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कटरीना कैफ हैं और अगर मौका मिला तो उनके साथ वो फिल्म में जरूर एक्टिंग करना चाहेंगे।आज कल जैसे खिलाड़ियों के जीवन पर बहुत सी फ़िल्में बॉलीवुड में बन रही हैं । तो जब सरफराज से इस बाबत सवाल किया गया की वो किसी रुपहले परदे पर अपना किरदार निभाते देखना चाहेंगे ? इसपर उन्होंने दबंग खान सलमान का नाम लिया । सलमान उनके फेवरेट बॉलीवुड अदाकार हैं ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग