6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों को BCCI ने जारी किया लेटर, डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेले तो अंजाम बुरा होगा

शाह ने कहा कि नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट अभी महत्वपूर्ण मापदंड बना हुआ है। इसमें हिस्सा नहीं लेने के गंभीर परिणाम होंगे। चेतावनी जारी करने की वजह डोमेस्टिक रेड-बॉल क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों का व्यवहार चिंताजनक है।

2 min read
Google source verification
jay_shah_bcci.png

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन युवा खिलाड़ियों से नाराज़ है जो भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बावजूद रणजी ट्रॉफी का हिस्सा नहीं हैं। कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इंतजार कर रहे हैं और रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। ऐसे में बीसीसीआई सेकेट्ररी जय शाह ने शुक्रवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके और इंडिया ए के खिलाड़ियों को लिखकर चेतावनी दी है।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट नेशनल टीम में चयन के लिए एक अहम पैमाना है और इसमें हिस्‍सा न लेने पर अंजाम बुरा होगा। शाह ने कहा कि नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट अभी महत्वपूर्ण मापदंड बना हुआ है। इसमें हिस्सा नहीं लेने के गंभीर परिणाम होंगे। चेतावनी जारी करने की वजह डोमेस्टिक रेड-बॉल क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों का व्यवहार चिंताजनक है।

शाह ने लिखा- 'हाल ही में एक कुछ ऐसी चीजें सामने आई है, जो चिंता की वजह है। कुछ खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। यह एक ऐसा बदलाव है जिसकी उम्मीद नहीं थी। डोमेस्टिक क्रिकेट हमेशा वह आधार रहा है जिस पर भारतीय क्रिकेट खड़ा है।

यह लेटर तब आया है जब कुछ खिलाड़ियों ने फिट रहने और अगले आईपीएल सीजन की तैयारी के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी में खेलने को नजरअंदाज कर दिया। बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड खेलने की सख्त हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे राउंड सिक्स मुक़ाबले में झारखंड की टीम का हिस्सा नहीं बने।

ईशान के अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या और कई अन्य स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं।