
BCCI Next Secretary: बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह अब अगले आईसीसी के चेयरमैन होंगे। आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय जय शाह दिसंबर से बतौर आईसीसी चेयरमैन अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वह वर्तमान आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जिन्होंने लगातार तीसरी बार इस पद पर बने रहने की रेस से खुद को बाहर किया है। शाह को अब बीसीसीआई सचिव पद छोड़ना होगा, जिस पद पर वह 2019 से काबिज हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा? बीसीसीआई सचिव पद की रेस में कई नाम सामने आए हैं, आइये एक नजर डालते हैं इन पर-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ नाम सामने आए हैं, जिन्हें बीसीसीआई सचिव पद का दावेदार माना जा रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजीव शुक्ला का है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई पदों में फेरबदल करते हुए मौजूदा उपाध्यक्ष और राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला को सचिव पद सौंपा जाए।
महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज आशीष शेलार, जो कि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन प्रशासन में बड़ा नाम हैं। शेलार भी सचिव पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन अरुण धूमल के पास बोर्ड चलाने का अच्छा अनुभव है। वह बोर्ड के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया खास लोकप्रिय नहीं हैं। हालांकि वह मौजूदा बीसीसीआई प्रशासन का अहम हिस्सा हैं। जिन्हें सचिव पद पर प्रमोशन मिल सकता है।
डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली या बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अविषेक डालमिया का नाम भी चर्चा में है।
Published on:
28 Aug 2024 08:11 am
