नई दिल्ली। श्रीलंका टीम से जुड़े विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अपने विवादों के चलते श्रीलंका लगातार सुर्ख़ियों में बानी हुई है। श्रीलंका ने खिलाड़ियों के अनुबंध का उल्लंघन करने के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए कप्तान दिनेश चांडीमल के बाद अब अपने लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे को साल भर के लिए निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं बोर्ड ने वेंडरसे पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना भी लगाया है।