जितेश शर्मा वीडियो में खुलासा करते हुए कह रहे है कि मुझे जो मौका दिया गया, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं। मुझे आरसीबी की कप्तानी का मौका मिल रहा था। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़ी बात है। मैं सोच रहा था कि सही कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है, क्योंकि देवदत्त और रजत दोनों ही अनुपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह भरना बड़ी जिम्मेदारी थी। हम ये गेम जीत सकते थे। यह सब मेरे दिमाग में चल रहा था। कोचों और खिलाड़ियों के साथ मिटिंग, बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजों से चर्चा। मुझे बहुत मजा आया।