राजस्थान रॉयल्स के लिए गुड न्यूज, सूर्या की स्टाइल में चौके-छक्के जड़ रहा ये दिग्गज, देखें Video
यूएई टी20 लीग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का बल्ला जमकर चल रहा है। रूट ने अपनी बल्लेबाजी का स्टाइल पूरी तरह से बदल दिया है। टाइमिंग लिए जाने जाने वाले रूट अब सूर्यकुमार यादव की तरह 360 खेल रहे हैं। रूट की टीम दुबई कैपिटल्स भले ही शारजाह वॉरियर्स से हार गई हो, लेकिन जो ने 54 गेंद पर 80 रन पारी खेली है। रूट ने अपनी पारी में सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में जमकर आड़े-तिरछे शॉट्स खेले। राजस्थान रॉयल्स की टीम रूट का यह रूप देखकर जरूर खुश हुई होगी, क्योंकि रॉयल्स ने जो रूट को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खरीदा था।