
जोफ्रा आर्चर का खतरनाक बाउंसर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के आगाज का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, खिलाड़ियों की तैयारियों का बेहतरीन नमूना भी देखने को मिल रहा है। मैदान पर पसीना बहा रहे खिलाड़ियों के जबरदस्त तैयारी इस सीजन को और भी ज्यादा रोमांचक बना सकती है। इस बीच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वन डे सीरीज के दौरान स्टार बॉलर जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer ) जबरदस्त लय में दिखे।
खास बात यह है कि उनकी एक गेंद ने तो जमकर धमाल मचाया है। अपने बॉलिंग स्पेल के दौरान जोफ्रा ने एक ऐसी गेंद फेंकी कि अब इसकी जर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ने आईपीएल के आगाज से पहले अपनी धारदार गेंदबाजी से अपने प्रशंसकों और विरोधियों को रूबरू करवा दिया है।
जोफ्रा आर्चर की जिस गेंद की चर्चा हो रही है दरअसल वो एक बाउंसर थी। जोफ्रा ने ये गेंद ऑस्ट्रेलियाई पारी के 8वें ओवर में फेंकी। अपनी पांचवीं गेंद पर आर्चर ने जबर्दस्त बाउंसर फेंकते हुए मार्कस स्टोयनिस को चौंका दिया ये गेंद उनके मुंह पर जा पहुंची और उन्होंने खुद को बचाने के लिए बैट अड़ा दिया। नतीजा ये हुआ कि जोफ्रा की झोली में मार्कस का महत्वपूर्ण विकेट आ गिरा।
जोफ्रा की इस गेंद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मार्कस के बल्ले से लगने के बाद हवा में उछली इस गेंद को विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच के रूप में लपक लिया। आर्चर की इस गेंद की रफ्तार 144 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज रही।
इस गेंद की रफ्तार से ज्यादा खतरनाक इसकी उछाल थी, जिसके कारण स्टोयनिस क्रीज पर ही फंस गए और उनके पास बचने का कोई मौका नहीं रहा।
कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी इस गेंद को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने भी जोफ्रा की इस गेंद को बल्लेबाज के लिए काफी खतरनाक बताया।
जोफ्रा की इस गेंदबाजी के बाद इंग्लैड टीम के खेमे में खुशी का माहौल है। इंग्लैड क्रिकट की ओर से तो बकायदा जोफ्रा आर्चर की इस गेंदबाजी के बाद ट्वीट भी सामने आया जिसमें कहा गया है कि हमें इसी तरह के स्टार्ट की जरूरत थी।
Published on:
14 Sept 2020 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
