विश्व कप में अब्राहम डिविलियर्स के बगैर दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन के प्रभावित होने के बारे में रोड्स ने कहा, "पिछले कुछ समय से डिविलियर्स विभिन्न कारणों से अंदर बाहर होते रहे हैं। ऐसे में टीम को इसकी आदत हो गई है। अब डिविलियर्स की जगह नहीं भरी जा सकती है लेकिन अन्य खिलाड़ी अलग प्रकार का प्रदर्शन कर सकते हैं।"रोड्स के मुताबिक डिविलियर्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका स्थानापन्न पाना बहुत मुश्किल है लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में युवाओं को आगे आकर अपने आपको साबित करना होगा और इस क्रम में सही प्रतिभा को मौका दिया जाना चाहिए। रोड्स ने कहा, "सचिन तेंदुलकर, डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन इनकी जगह काबिल खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, जो मैच जीतने की काबिलियत रखते हों। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका विश्व कप तक किसी ऐसे खिलाड़ी को ढूंढ लेगी।"