
वैभव सूर्यवंशी और LSG के हेड कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर (Photo - IPL)
Justin Langer ask Vaibhav Sooryavanshi for photo: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया। क्रिकेट जगत के सबसे कड़क और जिद्दी इंसानों में शुमार, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) खुद को एक 15 साल के बच्चे का फैन बनने से नहीं रोक पाए। लखनऊ की करारी हार के बाद जब राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपना एक इंटरव्यू दे रहे थे, तभी लैंगर अचानक कैमरे के सामने आ गए।
उन्होंने इंटरव्यू को बीच में ही रोकते हुए बेहद शालीनता से कहा, 'क्या मुझे एक फोटो मिल सकती है, प्लीज?' 38 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेलने वाला यह युवा बल्लेबाज अचानक अदब से खड़ा हो गया। लैंगर ने मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई और जाते-जाते कहा, 'मैं इस तस्वीर को हमेशा संभाल कर रखूंगा। तुम्हारे करियर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जस्टिन लैंगर के सिर से वैभव का जादू उतरा नहीं था। उन्होंने हैरान होते हुए कहा, 'मैंने अपने 35 साल के क्रिकेट करियर में कई महान खिलाड़ी देखे हैं, लेकिन इस उम्र में किसी को ऐसी बल्लेबाजी करते देखना अद्भुत है। पिछले मैच में जब मिचेल स्टार्क और एनरिक नोर्किया जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज उसे बॉलिंग कर रहे थे, तो उनके चेहरों के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। वो सोच रहे थे कि ये क्या हो रहा है? डराने वाली बात तो ये है कि अभी तो वह सिर्फ 15 साल का है, जब वो पूरी तरह बैटिंग सीख जाएगा तब क्या होगा। उसे खेलते देखना एक सौभाग्य की बात है।'
इस मैच में वैभव ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, जो उनकी बढ़ती हुई मैच्योरिटी को दिखाता है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'शुरुआत में वह 11 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी नहीं की। मयंक यादव के ओवर में जब उन्होंने कवर्स के ऊपर से शॉट खेला, तब मुझे समझ आ गया कि इस बच्चे को गेम की कितनी गहरी समझ है।'
Updated on:
20 May 2026 01:08 pm
Published on:
20 May 2026 01:08 pm
