
kehav maharaj entry virat kohli Viral video India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन विकेटों की झड़ी लग गई। पहली पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मात्र 55 रन पर ढेर कर दिया। इस दौरान जब अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज बल्लेबाजी करने आए तो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनका अलग अंदाज़ में स्वागत किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में 34 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए। जिसके बाद केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए। केशव की एंट्री पर डीजे ने स्टेडियम में 'राम सिया राम' गाना बज दिया। इसी दौरान विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में नमस्ते करते हुए स्वागत किया और फिर भगवान राम की तरह धनुष खीचते हुए पोज दिया। कोहली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि केशव हनुमान भक्त हैं और कई बार अपने बल्ले पर ओम लिखकर भी खेलते हैं। उन्होंने कई बार अपनी पोस्ट में 'जय श्री राम' भी लिखते हैं। मैच की बात करें तो भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 55 रन पर समेट दिया। जिसमें मोहम्मद सिराज ने छह, जबकि बुमराह और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 153 रन समेट दिया। वहीं दूसरी पारी में भी दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में भी तीन विकेट गिर गए। ऐसे कुल मिलकर इस टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे।
Updated on:
04 Jan 2024 02:05 pm
Published on:
04 Jan 2024 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
