3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाएगी RCB की टीम! दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटॉर ने चुने 4 दावेदार

पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ की दावेदारों की लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- IANS)

IPL 2026 Playoffs Prediction: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पीटरसन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से टूर्नामेंट में प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं। इस सीजन अब तक छह मैच खेले गए हैं और हर टीम ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।

पीटरसन ने चुने 4 दावेदार

पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी अन्य कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।"

पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

पीटरसन को यह भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा के स्कोर का आसानी से पीछा करते देखा है। पीटरसन के अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है। इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में सुरक्षित स्कोर क्या है।

CSK, KKR और SRH की राह को बताया मुश्किल

45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे। छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है।