एक क्रिकेट वेबसाइट के अनुसार, 2015 में जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपनी सरजमीं पर विश्व कप जीती थी तभी उसने तय किया था कि वह ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने इंग्लैंड जरूर जाएगा। तब उसके पिता ने उस आठ साल के बच्चे को टालने के लिए कह दिया था कि अगर वह अपनी कमाई से 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर इकट्ठा कर सका तो वह उसका सपना जरूर साकार करेंगे। हालांकि विश्व कप देखने तो वह नहीं आ सका, लेकिन एशेज सीरीज का चौथा मैच देखने में वह जरूर कामयाब रहा।