
क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, इस खतरनाक खिलाड़ी ने अचानक किया आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान।
IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजी जहां आज रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों का ऐलान करने वाली हैं। वहीं एक बाद एक दिग्गज आईपीएल को अलविदा कह रहे हैं। सैम बिलिंग्स और पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 नहीं खेलने की घोषणा की है तो वहीं एक खतरनाक खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी की लिस्ट में नाम आने से पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है। इस खिलाड़ी ने अचानक आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला ले लिया है। बता दें कि ये धाकड़ खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि अब तक की आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। इन्होंने खुद के दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की है।
दरअसल, 2010 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलने वाले धाकड़ खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने मंगलवार को अचानक आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा था कि मुंबई इंडियंस ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर सकती थी, लेकिन उससे पहले ही कीरोन ने ये बड़ा फैसला ले लिया है। कीरोन पोलार्ड के इस फैसले से मुंबई इंडियंस के फैंस को बड़ा झटका लगा है।
टीम के लिए लिख स्पेशल पोस्ट
कीरोन पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है कि ये निर्णय आसान नहीं था, क्योंकि मैं कुछ और वर्ष खेलना चाहता हूं, लेकिन मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद मैंने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस को अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सकता और मुंबई के खिलाफ भी खुद को खेलता नहीं देख सकता। मैं हमेशा मुंबई इंडियंस का ही रहूंगा।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप में हार से दुखी इस खिलाड़ी ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर
अब बल्लेबाजी कोच की भूमिका में आएंगे नजर
बता दें कि मुंबई इंडियन के सुपरस्टार कीरोन पोलार्ड अब संन्यास के बाद इसी टीम के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका में फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहेंगे। पोलार्ड ने कहा कि मेरे करियर का यह अगला अध्याय वास्तव में रोमांचक है। अब मुझे खेलने से लेकर कोचिंग देने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद बीसीसीआई को आई धोनी की याद, टीम इंडिया में करेंगे वापसी
Published on:
15 Nov 2022 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
