
MI vs KKR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 12वां मुकाबला सोमवार 31 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 16.2 ओवर में महज 116 रनों पर ही ढेर हो गई। केकेआर का कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। वहीं, एमआई के लिए डेब्यूटेंड अश्वनी कुमार ने चार विकेट हॉल किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 7.1 ओवर शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रियान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। मुंबई की टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। केकेआर के कप्तान ने इस हार के लिए सभी बल्लेबाजों को दोषी ठहराया।
अजिंक्य रहाणे ने मैच हारने के बाद कहा कि ये सभी बल्लेबाजों की विफलता है। जैसा कि मैंने टॉस में बताया था, ये बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था। इस विकेट पर 180-190 रन अच्छे होते। इसमें बहुत अच्छा उछाल है। कभी-कभी आपको गति और उछाल का उपयोग करना पड़ता है। हमें इस खेल से बहुत तेजी से सीखने को मिला।
वहीं, गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि हम गेंद से ज्यादा कुछ नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बने। हमने लगातार विकेट खोए रहे। पावरप्ले में ही हमने चार विकेट गंवा दिए। आपको साझेदारी की जरूरत होती है। आपको अंत तक टिके रहने के लिए एक बल्लेबाज की जरूरत होती है।
Updated on:
01 Apr 2025 07:46 am
Published on:
01 Apr 2025 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
