
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में 15 साल की शेफाली वर्मा बहुत ही जल्द अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। शेफाली की टीम में जगह मिताली राज के स्थान पर बनी है। मिताली ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
15 साल की उम्र में शेफाली करेंगी डेब्यू
शेफाली भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। पिछले एक दशक को अगर देखा जाए तो हिंदुस्तान की सरजमीं पर कई खिलाड़ियों ने बहुत कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेला है। आज हम आपको ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। इनमें से कई खिलाड़ियों का करियर तो बुलंदियों की ऊंचाईयों पर पहुंचा है।
ये हैं वो भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कम उम्र में ही कर लिया इंटरनेशनल डेब्यू
सचिन तेंदुलकर
भारत की तरफ से अभी तक सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 16 साल 238 दिन की उम्र में ही पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर लिया था। सचिन भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे महान क्रिकेटर हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।
युवराज सिंह
टीम इंडिया के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। युवराज सिंह ने भी भारत के लिए अपना पहला मैच 18 साल की उम्र में खेल लिया था। युवी ने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। इस दौरान उनकी उम्र महज 18 दिन 296 दिन थी। युवराज भी भारत के एक सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से क्रिकेट में अपना योगदान दिया है।
सुरेश रैना
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर का ये खिलाड़ी फिलाहल टीम से बाहर चल रहा है। हालांकि रैना का फॉर्म भी उनके बाहर होने की वजह है। सुरेश रैना ने भी 18 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाड़ दाम्बुला में खेला था। इस समय उनकी उम्र में 18 साल 245 दिन थी।
पार्थिव पटेल
महेंद्र सिंह धोनी से पहले टीम इंडिया को एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश थी, जिसके लिए दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल को टीम में खिलाया जा रहा था। पार्थिव पटेल ने 17 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल लिया था। पार्थिव पटेल ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2002 में खेला था।
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने भी 17 साल की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया था। जिस वक्त उन्होंने पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, उस वक्त भज्जी की उम्र 17 साल 288 दिन थी।
Updated on:
06 Sept 2019 11:56 am
Published on:
06 Sept 2019 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
