3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली का बड़ा कारनामा, ODI रैंकिंग में 900 के पार रेटिंग पाने वाले पहले भारतीय बने

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान कोहली ने वो मुकाम हासिल किया, जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Feb 2018, 3:52 PM IST

kohli

नई दिल्ली। भारतीय कैप्टन कोहली इन दिनों अपने विराट फार्म में हैं। हर मैच के साथ उनके बल्ले से एक नया रिकॉर्ड निकलता जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए एकदिवसीय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कोहली को अब रैंकिंग में खासा फायदा मिला है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी हालिया वन डे रैंकिंग में 909 रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही कोहली एक ही समय में टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों में 900 के पार की रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स कर चुके हैं।

ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में 9वां स्थान -
कोहली ने रैंकिंग में ये स्थान पाते ही आईसीसी ऑल टाइम रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग पाने वाले दिग्गजों की सूची में 9वें स्थान पर आ गए है। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई 6 मैचों की वनडे सीरीज़ में बेजोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए तीन शतक की मदद से विराट कोहली ने 558 रन बनाए थे इसी के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर के 35 शतक पूरे किए और मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब भी जीता था।

2015 के बाद पहली बार -
ये रिकॉर्ड इसलिए भी बड़ा है क्योंकि साल 2015 के बाद ये पहला मौका है, जब किसी बल्लेबाज़ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 900 अंक अंकों का आंकड़ा छुआ है। अब से पहले आखिरी बार साल 2015 में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डीविलियर्स ने वनडे में 902 अंक अंक हासिल किए थे।

सचिन सहित कोई नहीं छू सका था वो मुकाम -
इससे पहले भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विराट के ही नाम सर्वाधिक 889 अंक थे, जो कि उन्होंने 2017 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बनाए थे। जबकि विराट से पहले भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 887 अंक सचिन के नाम थे, जो कि उन्होंने 1998 में बनाए थे।